कल आरएलडीए के कार्यों का निरीक्षण करेंगे इसीआर के जीएम

ECR’s GM will inspect

मुजफ्फरपुर. पूर्व मध्य रेलवे (इसीआर) महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह 28 जून शनिवार को पटना साहिब से बगहा तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे. जीएम सुबह 09:50 बजे पटना साहिब से अपनी विशेष ट्रेन से चलेंगे. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दानापुर, सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के तहत आने वाले पटना-बापूधाम मोतिहारी खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करना है. वह अपनी ऑब्जरवेशन कार से स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे. इस दौरान मुजफ्फरपुर में रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के कार्यों का भी निरीक्षण किया जायेगा. इसको लेकर जंक्शन पर तैयारी शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >