नशेड़ी पुत्र ने बुजुर्ग मां- बाप को कमरे में 12 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल छीनकर तोड़ा दिया

नशेड़ी पुत्र ने बुजुर्ग मां- बाप को कमरे में 12 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल छीनकर तोड़ा दिया

-नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुंडल की घटना मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुंडल के रहने वाले एक नशेड़ी पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां – बाप को कमरे में बंधक बनाकर 12 घंटे तक रखा. जब वह पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. दोनों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में बुजुर्ग गुरुवार की दोपहर नगर थाने पहुंच इंस्पेक्टर शरत कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी. थानेदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को आरोपी पुत्र को पकड़ने के लिए भेजा. लेकिन, वह घर से फरार मिला है. हालांकि, घटनास्थल सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र का होने के कारण पीड़ित को वहां आवेदन देने को कहा गया है. पीड़ित ने बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि वह मरीन ड्राइव पर पान व चाय की गुमटी लगाता है. उसका एक बेटा जो हिस्ट्रीशीटर चोर है. वह हमेशा नशे में रहता है. रुपये की डिमांड करता है. पैसे नहीं देने पर बुरी तरह से मारपीट करता है. मंगलवार को काफी देर तक दोनों पति- पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट किया है. मोबाइल भी तोड़ दिया है. सारा पैसा छीनकर घर से निकाल दिया है. उसने पुलिस से आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेजने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >