नशेड़ी देवर ने भाभी को बेल्ट-लाठी से पीटा, गिरफ्तार

नशेड़ी देवर ने भाभी को बेल्ट-लाठी से पीटा, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त हाेकर हंगामा कर रहे देवर को समझाना उसकी भाभी को मंहगा पड़ गया. देवर ने भाभी की लाठी-डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटायी कर दी. इस दौरान महिला जख्मी हो गयी. शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे तो किसी तरह उसकी जान बची. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो उसके शराब पीने की पुष्टि हो गयी. इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे दीपक साह को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरुद्ध उसकी भाभी सुनीता देवी के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >