CBI Raid के बाद डीआरएम सख्त, स्टेशनों पर मिली खामियां, सुधार के लिए ताबड़तोड़ एक्शन

CBI Raid: सोनपुर मंडल के DRM विवेक भूषण सूद ने शनिवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम रेलखंड का दौरा किया. हाल ही में नारायणपुर अनंत स्टेशन पर सीबीआई की छापेमारी के बाद डीआरएम का यह दौरा महत्वपूर्ण माना था. DRM ने यहां अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.

CBI Raid: सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने शनिवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम रेलखंड का निरीक्षण किया. यह दौरा नारायणपुर अनंत स्टेशन पर हाल ही में हुई CBI छापेमारी के बाद हुआ है इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डीआरएम ने मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, ढोली और कर्पूरीग्राम स्टेशनों का निरीक्षण किया और वहां के अलग-अलग विभागों की जांच की.

क्या बोले डीआरएम

डीआरएम विवेक भूषण सूद ने परिचालन, वाणिज्यिक और इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों में रजिस्टर और रिकॉर्ड देखे, जिनमें कुछ छोटी-मोटी कमियां पाई गईं. उन्होंने इन कमियों को तुरंत सुधारने का निर्देश दिया. नारायणपुर अनंत स्टेशन पर शौचालय की कमी को देखते हुए डीआरएम ने तुरंत अस्थायी शौचालय शुरू करवाया और बारिश से पहले स्थायी शौचालय बनवाने का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह हुए रिहा, MP- MLA कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाया निर्णय, खिलाफ में नहीं मिला कोई सबूत

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

CBI छापेमारी पर क्या बोले

सीबीआई जांच के बारे में पूछे जाने पर डीआरएम ने कहा कि उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन उन्हें जानकारी है कि CBI ने कुछ रिकॉर्ड जब्त किए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा. डीआरएम ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >