चालक को लूटपाट के क्रम में चाकू से गोदा

चालक को लूटपाट के क्रम में चाकू से गोदा

प्रतिनिधि,बोचहां

थाना क्षेत्र के एतवारपुर ओवरब्रिज पर अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में अमरजीत को चाकू से गोद दिया. इसी बीच सूचना पर पहुंचे एक निजी एम्बुलेंस चालक ने इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया . थोड़ी देर में ही लाखों का बिल बना दिया. सोमवार को जब उसके परिजन पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जख्मी युवक अमरजीत यादव के पिता हंसनाथ यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरहीं थाना के सोहांव गांव के रहने वाले हैं. उनका इकलौता पुत्र अमरजीत एक निजी ट्रैवेल कंपनी में काम करता है. रविवार को वह किसी यात्री को पहुंचाकर पटना लौट रहा था.इसी बीच अपराधियों ने एतवारपुर ओवरब्रिज पर घेर लिया और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे आठ जगह चाकू मार दिया. इसके बाद वह गंभीर स्थिति में शोर मचाया.जहां आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची. इसी बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल पर एक निजी एम्बुलेंस चालक पहुंच चुका था.एम्बुलेंस चालक ने गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की मौजूदगी में उसे एसकेएमसीएच ले जाने का आश्वासन देकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. जहां से उसके मोबाइल से उसके परिजन तक मामले की सूचना पहुंची. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस चालक को एसकेएमसीएच में ले जाने को कहा गया था. निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराना अनुचित है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >