डॉ. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, कहा-झूठ और धोखे का जाल

डॉ. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, कहा-झूठ और धोखे का जाल

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने शुक्रवार को शहर पहुंचे जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि वे झूठ और धोखे का जाल फैला रहे हैं और एनडीए के वोट काटने के लिए काम कर रहे हैं. डॉ. जायसवाल ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही वाकिफ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को जिताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझती है और उनका दांव कामयाब नहीं होगा.सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की पार्टी एनजीओ के फंड से चल रही है, जबकि राजनीतिक पार्टियों को ऐसा फंड नहीं लेना चाहिए. डॉ. जायसवाल ने प्रशांत किशोर द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि जब उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा, तो प्रशांत किशोर अब उनसे ही आरोपों का सबूत मांग रहे हैं. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा , प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रभारी रमेश श्री वास्तव,पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी हरिमोहन चौधरी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >