दहेज के लिए हत्या करने का केस, आठ नामजद

सकरा़ थाना क्षेत्र के चकदह पचदही गांव निवासी अनीता देवी ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए सकरा थाना में केस दर्ज कराया है.

सकरा़ थाना क्षेत्र के चकदह पचदही गांव निवासी अनीता देवी ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए सकरा थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें विशनपुर बखरी गांव निवासी मृतका के पति पिन्टू कुमार, सास, ससुर सहित आठ लोगों को नामजद किया है. इसमें दहेज के लिए बाइक व नगद रुपये नहीं देने के कारण आग लगाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. बताया गया है कि उसकी पुत्री मोनिका की शादी विशनपुर बखरी गांव निवासी मिन्टू से सात वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से दहेज में बाइक एवं रुपये की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर छह जुलाई की रात उसे आग लगा दी गयी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >