एबुलेंस से पशुपालकों के घर जाकर डॉक्टर करेंगे पशुओं का इलाज

एबुलेंस से पशुपालकों के घर जाकर डॉक्टर करेंगे पशुओं का इलाज

जिले में सात एंबुलेंस रहेंगे तैनात, चुनाव के बाद पशुपालकों को मिलेगी सुविधा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी से बीमार पड़ने वाले पशुओं का इलाज पशु चिकित्सक एंबुलेंस से पशुपालकों के घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे. इसके लिये जिले में सात पशु एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. एबुलेंस में डॉक्टर, दवायें और एक स्टाफ रहेंगे. इसके लिये अलग से पशु चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. चुनाव के बाद पशुओं के इलाज की नयी व्यवस्था पशुपालकों को मिलेगी. विभाग एक टॉल फ्री नंबर जारी करेगा. इस पर फोन कर पशुपालक डॉक्टर को अपने घर बुला सकते हैं. फिलहाल जिले में सात एंबुलेंस की स्वीकृति मिली है, जिसमें मुशहरी, मीनापुर, साहेबगंज, औराई, कटरा, मुरौल और कांटी में एबुलेंस रखने की व्यवस्था की गयी है. पशुपालन निदेशालय के उपनिदेशक डॉ अनुरंजन कुमार गौतम के पत्र के बाद जिला पशुपालन अधिकारी डॉ कुमार कांता प्रसाद ने इसकी व्यवस्था की है. पशुपालन अधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के बाद जिले के सात प्रखंडों में एंम्बुलेंस रखने की व्यवस्था की गयी है. डॉक्टर और स्टाफ को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. चुनाव के बाद यह सुविधा शुरू हो जायेगी. पशुपालकों को अब पशुओं के इलाज के पशु चिकित्सालय में लेकर नहीं आना पड़ेगा. डॉक्टर उनके घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >