सहायक शिक्षक व एचएम में विवाद, चार बच्चे व शिक्षक हुए बेहोश

सहायक शिक्षक व एचएम में विवाद, चार बच्चे व शिक्षक हुए बेहोश

सहायक शिक्षक व एचएम में विवाद, चार बच्चे व शिक्षक हुए बेहोश :: राजकीय उत्क्रमित उच्चतम माध्यमिक विद्यालय हरका की घटना :: स्कूली बच्चों ने सहायक शिक्षक पर लगाया एचएम पर छड़ी से प्रहार करने का आरोप फोटो प्रतिनिधि, मीनापुर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरका मानशाही में प्रार्थना सत्र के बाद एचएम व सहायक शिक्षक में विवाद होने के बाद मारपीट की घटना हो गयी. इससे डरे नौवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों में घबराहट बढ़ी तो कुछ बच्चे बेहोश हो गये. सहायक शिक्षक की भी तबीयत बिगड़ी. सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया. बेहोश बच्ची अनामिका (16), अक्षिता (16), अनुष्का (12) व देवराज भट्ट (17) को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. स्लाइन भी चढ़ाया गया. अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे. अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. शुरूआती दौर में चिकित्सकों को लगा कि बच्चे उमस व गर्मी से बेहोश हुए हैं. सभी के बयानों में विरोधाभास जानकारी के अनुसार प्रार्थना सत्र के बाद एचएम सुरेंद्र राम व सहायक शिक्षक मनीष कुमार के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया. हालांकि शिक्षक व अस्पताल में भर्ती बच्चों के बयान में विरोधाभास है. इलाजरत नौवीं वर्ग की छात्रा अनामिका ने बताया कि सीनियर क्लास के कुछ छात्र ड्रेस कोड में नहीं आये थे. इसको लेकर सहायक शिक्षक मनीष सर बच्चों को बाहर धूप में खड़ा करा दिये. एचएम सर को बिना ड्रेस कोड वाले बच्चे को बाहर निकालने का दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया. वहीं एचएम सुरेंद्र राम ने बताया कि सहायक शिक्षक मनीष को प्रार्थना सत्र के बाद क्लास में जाने के लिए बोला गया. उसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे. मेरे सिर पर छड़ी से प्रहार कर दिया. बच्चे लोग यह दृश्य देखकर बेहोश होने लगे. सभी बच्चों को सीएचसी भेजा गया. बाद में नौवीं व दसवीं के बच्चों को छुट्टी दे दी गयी. दूसरी ओर सहायक शिक्षक मनीष का कहना है कि उमस व गरमी के कारण वह बेहोश हुए हैं. वहीं शिक्षक छोटेलाल राम ने शिक्षकों के बीच मारपीट की पुष्टि की है. इलाज के बाद सभी को भेजा घर अस्पताल में भर्ती देवराज के पिता मथुराडीह निवासी अजय कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर से सटे मोबाइल कंपनी का टावर है. बच्चों के बेहोशी होने की यह तीसरी घटना है. रेडिएशन के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है. सीएचसी प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सभी बच्चों व सहायक शिक्षक मनीष कुमार को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया है. बाद में एक छात्रा के अभिभावक के कहने पर उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. वैसे सभी बच्चे स्वस्थ हैं. छात्रा अनामिका को सिर में चोट भी आयी है. मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं मिली है. किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है. अपने स्तर से मामले को दिखवाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >