Bihar Police Transfer: तिरहुत रेंज में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से जमे 1059 पुलिसकर्मियों को दूसरे जिलों में भेजा गया

Bihar Police Transfer: तिरहुत रेंज में चार साल से अधिक समय से एक ही जगह तैनात 1059 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. DIG चंदन कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई तबादला बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Bihar Police Transfer: तिरहुत रेंज के एक जिला में चार साल से अधिक समय से जमे 1059 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा के कार्यालय में शनिवार को आयोजित तबादला बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगी है. मुजफ्फरपुर जिला से कुल 401 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. इसमें नौ इंस्पेक्टर शामिल है.

किसे कहां भेजा गया

अभियोजन कोषांग प्रभारी (Prosecution Cell Incharge) विजय कुमार सिन्हा को सीतामढ़ी, डीआइयू प्रभारी सीतामढ़ी, देवरिया थानेदार राम विनय कुमार को वैशाली, कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद को सीतामढ़ी, भवनाथ कुमार को शिवहर , साहेबगंज थानेदार सिकंदर कुमार को वैशाली, सदर थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी राजकुमार को वैशाली , मीनापुर थानेदार संतोष कुमार रजक को वैशाली व रवि कुमार गुप्ता को वैशाली जिला में ट्रांसफर किया गया है.

मुजफ्फरपुर में 98 दारोगा का ट्रांसफर

मुजफ्फरपुर जिला के 98 दारोगा का तबादला किया गया है. इनमें नगर थाने के अपर थानेदार मोहन कुमार को वैशाली, ट्रैफिक थाने में संवेदना स्नेही को सीतामढ़ी, विनोद दास को वैशाली, हीरालाल पासवान को सीतामढ़ी तबदाला किया गया है. साथ ही जिला बल से दो प्रशिक्षु दारोगा ,12 जमादार , 11 हवलदार, दो चालक हवलदार , सिपाही 244 व चालक सिपाही 23 शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार में 18 IPS का ट्रांसफर, पटना के नये SSP बने कार्तिकेय शर्मा, स्वीटी सेहरावत को मिली यहां की जिम्मेदारी

बैठक में कौन-कौन रहे शामिल

वैशाली जिला के छह इंस्पेक्टर , 102 दारेगा, नौ जमादार व 218 सिपाही शामिल है. सीतामढ़ी जिला के पांच इंस्पेक्टर , 43 दारोगा , सात जमादार व 159 सिपाही शामिल है. चारों जिला में कुल 21 इंस्पेक्टर , 243 दारोगा, 25 जमादार , 29 हवालदार , 669 सिपाही व 57 चालक सिपाही शामिल है. तबादला बोर्ड की बैठक में मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार, वैशाली एसपी, सीतामढ़ी एसपी और शिवहर एसपी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >