हादसे में जख्मी उप मुखिया की पटना में इलाज के दौरान मौत

मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर शुक्रवार को बरुराज थाना क्षेत्र के चनही चौक के समीप हादसे में जख्मी हुए बरजी पंचायत के उप मुखिया लखिन्द्र साह की पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी.

शुक्रवार को चनही चौक के समीप वाहनों की टक्कर में हो गये थे जख्मी प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर शुक्रवार को बरुराज थाना क्षेत्र के चनही चौक के समीप हादसे में जख्मी हुए बरजी पंचायत के उप मुखिया लखिन्द्र साह की पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. मौत की सूचना के बाद उनके परिवार में चीख-पुकार मच गयी. जानकारी हो कि उप मुखिया चनही चौक के समीप मिट्टी भराई करवा रहे थे. इसी दौरान पूरब से आ रहा एक ट्रैक्टर पश्चिम दिशा से आ रहे एक पिकअप से टकरा गई. इसमें ट्रैक्टर का इंजन टूटकर दो भागों में बंट गया. बताया जा रहा है कि जिस समय टक्कर हुई, उस समय उप मुखिया अपनी बाइक लगाकर मिट्टी भराई का कार्य करवा रहे थे. इस दौरान एक गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उप मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तत्काल उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया. पटना में मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. सामाजिक कार्यकर्ता नन्हे ओझा ने बताया कि शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >