महिला संवाद में गूंजी मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग

महिला संवाद में गूंजी मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग

जीविका के महिला संवाद में महिलाओं ने रखे विचार

गांवों में सुरक्षा का मुद्दा भी उठा

मिले नियमित रोजगार की गारंटी

फोटो

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों के ग्राम संगठनों में महिलाओं ने अपने विचार रखे, जिनमें ग्रामीण विकास व सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया गया. अधिकतर महिलाओं ने गांव में बैंक, सड़क, सोलर लाइट, सोखता, नल जल सुदृढ़ीकरण, लाइब्रेरी, विवाह भवन, सामुदायिक भवन, जीविका भवन व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया.

बंदरा के बढ़गांव पंचायत के ताज जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद में ग्राम संगठन की सदस्य सविता देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद हुए लाभों को साझा किया. कहा कि अब उन्हें लोन के लिए साहूकारों के पास नहीं जाना पड़ता है और वे छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं. उन्होंने गांव में सड़क, स्कूल व शौचालय जैसी सुविधाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया और सरकार से प्रति व्यक्ति राशन की मात्रा चार किलो से बढ़ाकर दस किलो करने की मांग की.

महिलाओं को नियमित रोजगार मिलना चाहिये

अन्य महिलाओं ने रोजगार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी महिलाओं को नियमित रोजगार मिलना चाहिये. मनरेगा में काम करने की इच्छा जताते हुए उन्होंने वर्तमान मजदूरी को बहुत कम बताया और इसे बढ़ाकर कम से कम पांच सौ रुपये करने की मांग की. महिलाओं ने गांवों में असुरक्षित स्थानों का मुद्दा भी उठाया, जहां छेड़छाड़, चोरी और छीनाझपटी जैसी घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने ऐसे स्थानों पर पुलिस व महिला पुलिस की तैनाती की मांग की, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसके अलावा महिलाओं ने गांव में खेल मैदान और पंचायत स्तर पर बच्चों की पढ़ाई के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की भी मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >