रजिस्ट्री कार्यालय के पास होटल संचालक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

रजिस्ट्री कार्यालय के पास होटल संचालक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर. रजिस्ट्री परिसर स्थित होटल संचालक विजय कुमार के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. मारपीट का आरोप पड़ोस के होटल संचालक और उसके भतीजा पर लगा है. घटना नौ मई की सुबह साढ़े सात बजे की बताई गई है. इस संबंध में पीड़ित विजय कुमार झा ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें पड़ोसी दुकानदार पर होटल की आड़ में शराब धंधा करने का आरोप लगाया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित विजय कुमार झा ने बताया कि घटना से पूर्व वह उठने के बाद झाड़ू लगा रहे थे. इसी बीच शराब का सीसी और बोतल मिला. जब इसका उन्होंने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने अन्य अज्ञातों के साथ मिलकर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इस दौरान उनके गले से सोने की चेन, हनुमानी और पॉकेट से 15 हजार रुपये छीन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >