चौपार गांव में चौर से युवक का शव बरामद

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के चौपार गांव में चौर से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया़ इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गयी.

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के चौपार गांव में चौर से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया़ इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद गरहां और बोचहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बोचहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि चौपार गांव में चौर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. युवक के मुंह से झाग निकला हुआ था और आंख नीला पड़ा हुआ था़ शरीर पर कहीं कोई जख्म नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं पहचान के लिए शव का फोटो आसपास के थानों को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >