गंडक में डूबे एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

सरैयाथाना क्षेत्र के गोरीगावा ढाला के पास शुक्रवार को बसावन भुंइया बाबा की पूजा को लेकर गंडक नदी में स्नान के क्रम में डूबे दो छात्रों में से एक अंकित कुमार का शव शनिवार की दोपहर बरामद कर लिया गया.

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगावा ढाला के पास शुक्रवार को बसावन भुंइया बाबा की पूजा को लेकर गंडक नदी में स्नान के क्रम में डूबे दो छात्रों में से एक अंकित कुमार का शव शनिवार की दोपहर बरामद कर लिया गया. वहीं विनोद देर शाम तक नहीं मिला. शनिवार की सुबह से ही नदी में एसडीआरएफ की टीम स्वचालित मोटरबोट से दोनों डूबे युवक की खोज में जुट गयी़ दोपहर बाद नदी किनारे से एक शव बरामद किया गया. ट्रेनी आइपीएस सह थानाप्रभारी कोटा किरण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. उधर, विनोद का अता-पता नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं नदी किनारे पहुंचे परिजन अंकित के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >