ननिहाल आये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

ननिहाल आये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने के जगदीश पारन गांव का था युवक युवक पर दर्जनों मोबाइल चोरी की प्राथमिकी देहरादून में है दर्ज बैंगरा गांव में हुई घटना, युवक के नाना से पुलिस ने की पूछताछ प्रतिनिधि, बंदरा हत्था थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव में ननिहाल आये युवक का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूर गूलर के पेड़ में फंदे से लटका मिला़ इसके बाद शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़ युवक (मृतक) की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश पारन निवासी रामबाबू सहनी के 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ बटाली के रूप में की गयी. युवक बैंगरा गांव स्थित अपने नाना हरिलाल सहनी के घर पर आया था. घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम और हत्था थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना की सूचना पाकर युवक के परिजन भी पहुंचे और बताया कि विवेक देहरादून रहता था. वहां से वह कई मोबाइल चोरी कर भागा था. चकमेहसी थाने की पुलिस ने कई मोबाइल बरामद भी किया था. पुलिस युवक के नाना हरिलाल सहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि गूलर के पेड़ से कपड़े के फंदे से लटका शव बरामद किया गया है. युवक पर दर्जनों मोबाइल चोरी की प्राथमिकी देहरादून में दर्ज है. उसके नाना के घर से करीब 20 मोबाइल बरामद किया गया था. उसी मामले में उसके नाना से पूछताछ की गयी है. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >