मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा दंपती हत्याकांड में डीएनए जांच के लिए ,आज लिया जाएगा ब्लड सैंपल

मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा हत्याकांड में पुलिस आज बेटी के ब्लड का सैंपल लेगी। डीएनए जांच के लिए अवशेषों को एफएसएल भेजा जाएगा। आरोपी अविनाश की सजा के लिए तैयारी जारी।

Couple Murder: मुजफ्फरपुर के चर्चित ब्रह्मपुरा दंपती हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. व्यवसायी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी की हत्या के मामले में डीएनए जांच के लिए शनिवार को उनकी बेटी शैफाली के ब्लड का सैंपल लिया जाएगा. अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने डीएनए जांच से जुड़ी सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. दोनों शवों के अवशेषों की पैकेजिंग भी कर ली गई है, जिन्हें अब मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी एफएसएल भेजा जाएगा.

DNA test sample: थानेदार ने दी जानकारी, रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार रंजन ने जानकारी दी है कि शनिवार को बेटी का रक्त नमूना लेकर शव के अवशेषों के साथ एफएसएल जांच के लिए भेज दिया जाएगा. वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट आते ही दोनों शवों को उनकी पुत्री शैफाली के सुपुर्द कर दिया जाएगा. इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोपी अविनाश कुमार उर्फ अनुज कुमार को कानून के तहत स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इसके लिए पुलिस सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर रही है और डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं.

प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई ने की थी दंपती की निर्मम हत्या

ज्ञात हो कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के भगत मार्केट से बीते 20 मई को लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू भगत रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. इस घटना के अगले दिन उनकी बेटी शैफाली ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. घटना के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और मृतक के छोटे भाई अविनाश कुमार उर्फ अनुज कुमार को वाराणसी से गिरफ्तार किया था. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >