मुजफ्फरपुर में दाखिल-खारिज व्यवस्था बेपटरी, 20 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, मुशहरी सबसे बदहाल

Dakhil Kharij Pending: जिले के 16 अंचलों में दाखिल-खारिज के 20,702 आवेदन लंबित हैं. मुशहरी में सबसे ज्यादा 3,718 मामले अटके हैं. 21 दिन के नियम के बावजूद कई फाइलें चार महीने से लंबित हैं.

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Dakhil Kharij Pending: मुजफ्फरपुर में जमीन का दाखिल-खारिज कराने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. जिले के 16 अंचलों में 20,702 म्यूटेशन आवेदन लंबित हैं, जबकि नियम के अनुसार सामान्य मामलों का निपटारा 21 दिनों में होना चाहिए. नियम 21 दिन का है, लेकिन लोग 4 महीने से इंतजार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 3,718 आवेदन मुशहरी अंचल में अटके हैं. दाखिल-खारिज लंबित होने से जमीन की खरीद-बिक्री, बैंक लोन, उत्तराधिकार और अन्य राजस्व संबंधी काम अटक रहे हैं.

किन अंचलों में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित?

  • मुशहरी – 3,718
  • कांटी – 2,188
  • कुढ़नी – 2,145
  • बोचहां – 1,884
  • मोतीपुर – 1,671
  • मीनापुर – 1,417
  • सरैया – 1,287
  • औराई – 1,267
  • साहेबगंज – 1,054
  • पारू – 1,006

हड़ताल खत्म हुई, लेकिन रफ्तार नहीं लौटी

राजस्व कर्मचारियों की करीब एक महीने तक चली हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ. हड़ताल खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अब भी सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. 

यह भी पढे़ं: पुलिया बन गई, रास्ता बनाना भूल गए… पूर्वी चंपारण में मनरेगा योजना पर उठे सवाल

दाखिल-खारिज में देरी होने से क्या परेशानी होती है?

  • जमीन की खरीद-बिक्री रुक सकती है.
  • बैंक लोन मिलने में दिक्कत होती है.
  • उत्तराधिकार संबंधी प्रक्रिया अटक जाती है.
  • सरकारी रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाता.

अब लोगों की नजर प्रशासन के अगले कदम पर है कि लंबित मामलों के निपटारे के लिए कोई विशेष अभियान चलाया जाता है या नहीं. 

दाखिल-खारिज की स्थिति

  • कुल लंबित आवेदन: 20,702
  • तय समय सीमा: 21 दिन
  • सबसे ज्यादा लंबित: मुशहरी (3,718)
  • 35 दिन से ज्यादा लंबित: 2,600+ मामले
  • प्रभावित: जमीन खरीद-बिक्री, लोन, उत्तराधिकार

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur: बोरे से उठी बदबू से शव की फैली अफवाह, जांच में निकला मरा हुआ कुत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >