अपराधियों ने वाटर पंप लदा टेंपो व चालक का मोबाइल लूटा

राजेपुर ओपी क्षेत्र के बल्थी नहर से जहुरा जाने वाले मार्ग पर बुधवार को अपराधियों ने वाटर पंप लदा टेंपो लूट लिया. इसके बाद अपराधी भाग निकले़

वाटर पंप ऑनलाइन बुक किया गया था, डिलिवर करने गया था टेंपो चालक प्रतिनिधि, साहेबगंजराजेपुर ओपी क्षेत्र के बल्थी नहर से जहुरा जाने वाले मार्ग पर बुधवार को अपराधियों ने वाटर पंप लदा टेंपो लूट लिया. इसके बाद अपराधी भाग निकले़ बताया गया कि बाइपास रोड के सरस्वती हार्डवेयर नाम से मुजफ्फरपुर स्थित अजय ऑटो के प्रोपराइटर अभिजीत कुमार से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के किर्लोस्कर कंपनी के कोयल ब्रांड का वाटर पंप ऑनलाइन बुक किया गया था. वाटर पंप को टेंपो पर लादकर डिलिवरी करने के लिए चला था. राजेपुर पहुंचने पर टेंपो चालक ने वाटर पंप बुक किये जाने वाले नंबर पर कॉल किया, तो उसे बताया गया कि बल्थी चौक पर लाल रंग की कार खड़ी है, वहां पहुंचकर आप कार वाले के साथ आ जाएं. टेंपो चालक ने बल्थी में खड़ी कार वाले से संपर्क किया, तो वह टेंपो चालक को जहुरा जाने वाले मार्ग पर ले गया. कुछ दूरी के बाद सुनसान जगह पर पहले से दो बाइक के साथ दो अपराधी खड़े थे. सभी अपराधी टेंपो व चालक का मोबाइल लूट कर भाग निकले. चालक को कुछ नहीं किया. देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज किये जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी जल्द गिरफ्तार कर लिये जाएंगे़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >