Crime News: बहन को मायके में रखने पर जीजा ने की सगे साले की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Crime News: मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या मृतक के ही अपने सगे जीजा ने किया है और मौके से फरार हो गया है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे से बरामद किया गया है. मृत युवक के शरीर पर चोट के कई निशान भी पाये गये हैं. मृतक की पहचान बबन कुमार (33वर्ष ) के रुप में हुई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या मृतक के ही अपने सगे जीजा ने किया है और मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. आरोपी जीजा की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी मनीष कुमार के रुप में हुई है.

जीजा और साले के बीच हुई थी नोंकझोंक

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात आरोपी मनीष अपने ससुराल आया था, जहां उसकी मृतक बबन से नोंकझोंक हो गई थी. इसके बाद सभी लोग खाना खाकर सो गये, लेकिन जब सुबह देखा, तो बबन अपने कमरे में मृत पाया गया. उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी थे.

इस कारण से नाराज था आरोपी अपने साले से

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बबन की बहन पूजा की शादी साल 2015 में आरोपी मनीष से हुई थी. मनीष के बेरोजगार होने के कारण अक्सर दोनों पति-पत्नी में विवाद होते रहता था. जब भी पूजा घर खर्च के लिए अपने पति मनीष से पैसे मांगती थी, तो वह उसके साथ मारपीट करता था. इसके अलावा आरोपी मनीष ने एक बार अपनी पत्नी पूजा की हत्या करने की भी कोशिश की थी. जिसके बाद पूजा का भाई बबन उसे अपने साथ उसके मायके ले आया था. पूजा के मायके जाने के बाद उसका पति लगातार उस पर ससुराल आने का दवाब बना रहा था. ऐसे में जब बबन ने अपनी बहन को ससुराल नहीं जाने दिया, तो आरोपी मनीष सोमवार को बबन के घर आया और उसकी हत्या कर फरार हो गया.

ग्रामीणों ने लगाया आरोपी जीजा पर कई गंभीर आरोप

इस मामले पर मृतक के ही गांव के एक निवासी ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी मनीष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह रोज अपने साले और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. सबके सामने उसने अपनी पत्नी की भी हत्या करने की कोशिश की थी. दो दिन पहले ही आरोपी ने अपने घर में आग लगा दी थी, जिसके बाद वह यहीं अपने सुसराल में रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Harshit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >