तुर्की थानाध्यक्ष समेत तीन पर कोर्ट परिवाद

तुर्की थानाध्यक्ष समेत तीन पर कोर्ट परिवाद

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही श्री नगर कॉलोनी निवासी सत्यजीत प्रकाश ने अपने अधिवक्ता शुभम के माध्यम से कोर्ट परिवाद अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी की अदालत में दाखिल कराया है जिसमें तुर्की थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, दारोगा सोनी कुमारी एवं सिपाही रविन्द्र कुमार को आरोपी बनाया है. सत्यजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि मैं 27 जुलाई को अपने संबंधी से मिलने कुढ़नी थाना क्षेत्र के बाकरपुर स्थित वास्तु बिहार गया था. इस बीच थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, दारोगा सोनी कुमारी एवं सिपाही रविन्द्र कुमार ने गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर हाजत में बंद कर दिया. आरजू मिन्नत करने पर मुझे हिरासत से मुक्त कर थाने से भगा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >