Health and Wellness Center: मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर मकसुदपुर पंचायत स्थित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (एचडब्ल्यूसी) शाहपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया वरुण सरकार ने की. इस दौरान केंद्र पर मौजूद सुविधाओं की समीक्षा की गई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी.
बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए:
- बैठने की व्यवस्था: मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी और टेबल की तुरंत व्यवस्था की जाएगी.
- शुद्ध पेयजल: केंद्र पर मरीजों और परिजनों के लिए नल लगाने का फैसला हुआ.
- जन औषधि केंद्र: आम लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से **जन औषधि केंद्र की स्थापना के लिए जरूरी पहल करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य सीता शरण राय, सीएचओ रश्मि, एएनएम ब्यूटी के अलावा आशा कार्यकर्ता हुस्ने आरा, संगीता, चांदनी और रूबी समेत अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.
