काॅलेज खुले, परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Colleges reopen, exam form filling process begins

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने नये साल के साथ ही वोकेशनल कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है. शुक्रवार को कॉलेज खुलते ही विभिन्न सत्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. छात्र 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार के अनुसार, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए के साथ-साथ पीजीडीसीए, रशियन कोर्स व पीजीडीवाइएस (योग) की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की समय-सीमा दो-10 जनवरी तय की गयी है. इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों व प्राचार्यों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करेंगे. इसके बाद संबंधित दस्तावेज के साथ प्रिंटआउट को अपने कॉलेज या विभाग में जमा करना अनिवार्य है. इसके बिना फॉर्म को पूर्ण नहीं माना जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >