मुजफ्फरपुर में सीएम सम्राट चौधरी के आगमन की तैयारी तेज, एमआईटी मैदान और मरीन ड्राइव का बदला लुक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां ज़ोरों पर हैं. एमआईटी मैदान में भव्य पंडाल, सिकंदरपुर लेक फ्रंट और मरीन ड्राइव का कायाकल्प किया जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच आम जनता में भी उत्साह है.

Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं.मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर के एमआईटी मैदान में एक भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है . मैदान के भीतर और बाहर सैकड़ों मजदूर दिन-रात काम में जुटे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है.प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं.

सिकंदरपुर लेक फ्रंट और मरीन ड्राइव पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए शहर के सिकंदरपुर लेक फ्रंट और मरीन ड्राइव क्षेत्र का कायाकल्प किया जा रहा है.इस इलाके में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर है.हाल ही में लेक फ्रंट के आसपास से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया है.क्षेत्र को सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जगह-जगह नए पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं.साथ ही, पूरे मरीन ड्राइव रूट पर सघन सफाई अभियान चलाकर सड़कों और फुटपाथों को चमकाया जा रहा है.

सुरक्षा और सौंदर्यकरण पर प्रशासन की पैनी नजर

एमआईटी मैदान से लेकर सिकंदरपुर तक पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है . जिला प्रशासन के आला अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.पंडाल निर्माण में लगे मजदूरों और बैरिकेडिंग के काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.डिजिटल माध्यमों और स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री के इस भव्य कार्यक्रम को लेकर आम जनता में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >