प्रगति यात्रा के चौथे दिन आज मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे CM नीतीश, देंगे 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात

CM Nitish Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के चौथे फेज के तहत आज सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. यहां वह जिले वासियों को 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सीएम की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

CM Nitish Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के चौथे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर आएंगे. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण कार्यक्रम पर संशय भी है. देर रात तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी. इधर, कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में एक हजार पुलिस के जवान और 350 पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. इसमें एक दर्जन डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर हैं. वही 300 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. एनएच पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ग्रामीण इलाके से चौकीदार को बुला लिया गया है. शहर के चप्पे चप्पे पर सिपाही की तैनाती की गयी है. सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. 

सीएम नरौली में हेलीकॉप्टर से करेंगे लैंड 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले मुसहरी के नरौली पंचायत में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे. वहां 30 करोड़ की लागत से निर्मित बृहत आश्रय स्थल समेत करीब 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिले वासियों को देंगे. उसके बाद बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना करेंगे. इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से घिरा रामपुर साह स्थित हेलीपैड पर उतर कर मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण की प्रगति का मुआयना करेंगे. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोपहर 3.35 बजे पटना के लिए निकलेंगे सीएम

उसके बाद रामदयालु नगर आरओबी और मुजफ्फरपुर बरौनी फोरलेन के कार्य का निरीक्षण और कटरा में बागमती नदी पर प्रस्तावित हाई लेवल पुल और गरहा, हथौड़ी, बभनगामा पथ का प्रेजेंटेशन देखेंगे. वहां से गोबरसही स्थित रेलवे ऊपरी पुल के स्थल निरीक्षण करते हुए सर्किट हाउस आयेंगे. सर्किट हाउस में कुछ लोगों से मिलने के बाद समाहरणालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से पटना के लिए दोपहर बाद 3.35 बजे निकल जाएंगे. 

ALSO READ: Muzaffarpur News: खुशखबरी! जिले में बनने जा रहा तीसरा औद्योगिक क्षेत्र, 788.21 एकड़ में फैला होगा एरिया

नरौली में तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री नीतीश के नरौली आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल वृहद आश्रय गृह, हेलीपैड सहित पंचायत सरकार भवन तक सड़क की दोनों ओर बांस-बल्ले से घेर दिया गया है, ताकि वाहनों को आने-जाने में कोई कठिनाई नहीं हो. गुरुवार शाम से ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते के अधिकारियों ने क्षेत्र को घेरे में ले लिया. चप्पे-चप्पे की मेटल डिटेक्टर से जांच की. साथ ही डीएम एवं एसएसपी ने भी अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था को जांचा-परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >