अगस्त के पहले सप्ताह में कांटी आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गया चौधरी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगस्त के पहले सप्ताह कांटी का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे के दौरान वे शिक्षाविद गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

Muzaffarpur News: कांटी विधानसभा क्षेत्र को जल्द एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगस्त के पहले सप्ताह में कांटी पहुंचेंगे. प्रस्तावित दौरे के दौरान वे शिक्षाविद गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कांटी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

विधायक अजीत कुमार ने दिया था निमंत्रण

सोमवार को कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कांटी आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया.

विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान विधायक अजीत कुमार ने कांटी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखे. इनमें प्रमुख रूप से—

  • कांटी थर्मल पावर में 500 मेगावाट के दो अतिरिक्त प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा.
  • कांटी और मड़वन प्रखंड को पश्चिमी अनुमंडल के बजाय पूर्वी अनुमंडल से जोड़ने का प्रस्ताव.
  • कांटी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों का पीडब्ल्यूडी से अधिग्रहण कर निर्माण कराने की मांग.

मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया.

गया चौधरी की प्रतिमा का होगा अनावरण

विधायक अजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने कांटी दौरे के दौरान गया चौधरी वाचनालय परिसर में स्थापित शिक्षाविद गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री कांटी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे. इस दौरान क्षेत्र की विकास योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी संबोधन होने की संभावना है.

फिलहाल जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >