Video: बिहार में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, CCTV फुटेज देख कांप जाएंगे आप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के रोहुआ इलाके में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई. अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर कई राउन्ड फायरिंग की. जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके में गुरुवार सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा. रोहुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में घर के मालिक बाल-बाल बच गए, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. वहीं, फायरिंग की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका फुटेज अब सामने आया है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

पीड़ित की पहचान बावन बीघा निवासी सतीश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. बताया गया है कि रोहुआ स्थित जिस जमीन और मकान पर फायरिंग की गई, वह उन्हीं का है. उनके बेटे समीर ठाकुर का इस मकान पर नियमित रूप से आना-जाना रहता है. गृहस्वामी का कहना है कि इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है.

पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

सतीश कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही इस मामले में मुसहरी थाना में रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उनका कहना है कि रंगदारी के दबाव और जमीन विवाद को लेकर ही अपराधियों ने डराने के उद्देश्य से फायरिंग की है.

डिप्टी सीएम से भी की गई थी शिकायत

गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ दिन पहले भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इसी जमीन से जुड़ी शिकायत उप मुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा से भी की गई थी. इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो पाया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बरामद खोखे और पीड़ित के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

Also Read: पटना का मोइनुल हक स्टेडियम बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स, जानिए खिलाड़ियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >