कार सवार ने ऑटो में मारी टक्कर, मुआवजा मांगने पर किया अधमरा

कार सवार ने ऑटो में मारी टक्कर, मुआवजा मांगने पर किया अधमरा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पहले कार सवार बदमाश ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी. क्षतिग्रस्त ऑटो का मुआवजा मांगने पर ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी. युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद एसकेएमसीएच के डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज बताया है. डॉक्टर उसे रेफर करने की कवायद में जुटे हैं. मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप का है. जख्मी की पहचान कांटी के कुंदन कुमार के रूप में हुई है. उसने बताया कि वह पानी का गाड़ी चलाता है. पहाड़पुर में कार सवार ने गाड़ी में ठोकर मार दी, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा टूट गया. गाड़ी नई है. कार सवार युवक को हर्जाना देने के लिए कहने पर उसने गाड़ी बनवा देने की कही. इसके बाद चांदनी चौक चलने के लिए कहा. चांदनी चौक से पहले कुछ लड़कों ने चांदनी चौक से थोड़ा पहले घेर लिया. इसके बाद कार सवार युवक और अन्य ने रॉड से मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने परिजन को कॉल कर जानकारी दी. एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. एसकेएमसीएच थानेदार ने बताया कि जख्मी ने अभी अपना बयान दर्ज नहीं कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >