टायर फटने से डिवाइडर से टकरायी कार, छह जख्मी

गरहां थाना क्षेत्र के बिहारी चौक के पास मंगलवार की शाम टायर फटने के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गयी़ इस कारण उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के बिहारी चौक के पास मंगलवार की शाम टायर फटने के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गयी़ इस कारण उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा. थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि एक कार मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी का टायर फट गया. इसके बाद वह अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा गयी. घटना में उसमें सवार सभी लोग जख्मी हो गये. इसके बाद सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. जख्मी लोगों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >