Muzaffarpur : लकड़ी व्यवसायी को फैक्ट्री में हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Muzaffarpur : लकड़ी व्यवसायी को फैक्ट्री में हाथ-पैर बांधकर पीटा

प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर उप प्रमुख रिंकू कुशवाहा के पति शशि कुमार उर्फ खलीफा पर संजय सहनी को लकड़ी खरीदने के लिए दिये गये पैसे वसूलने के लिए उसे अपने पीलिंग फैक्ट्री में हाथ-पैर बांधकर पीटने का आरोप लगा है़ इस दौरान संजय सहनी से 50 हजार रुपये, मोबाइल और चेन भी छीन लेने का आरोप है़ पीड़ित को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घटना विगत 21 अप्रैल की बतायी जा रही है़ इस बाबत संजय सहनी के बयान पर उप प्रमुख के पति शशि कुमार उर्फ खलीफा सहित अन्य के खिलाफ मोतीपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित को हाथ और पैर बंधा गया है. रुपयों को लेकर उससे बात की जा रही है़ हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. एफआइआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि उप प्रमुख के पति ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है. पीड़ित ने बताया कि शशि कुमार उर्फ खलीफा ने उसे लकड़ी खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिये थे. समय पर लकड़ी नहीं पहुंची. इस कारण 21 अप्रैल को रतनपुरा से शशि कुमार उर्फ खलीफा उसे बाइक पर बैठाकर अपनी फैक्ट्री पर ले गये. फिर रस्सी से दोनों हाथ-पैर बांध दिया. आरोप है कि इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. उससे मोबाइल, 50 हजार नगदी व चेन छीन ली गयी. स्थानीय लोगों के बीचबचाव से उसे मुक्त किया गया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >