शराब की खेप के साथ धंधेबाज धराया

शराब की खेप के साथ धंधेबाज धराया

मुजफ्फरपुर.

रेल पुलिस ने शनिवार शाम गोरौल स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप की डिलीवरी देने आये एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश में निर्मित 17 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार ने इस संबंध में पुलिसकर्मी के बयान पर सिवान जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के अमलौरी सरसा निवासी तरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया है और अब वह इस तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. रविवार को पूछताछ के बाद तरुण को मुजफ्फरपुर की विशेष उत्पाद कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसके साथ ही, पुलिस सिवान से तरुण के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मांग रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >