मुजफ्फरपुर में आंधी का कहर, घर पर पेड़ गिरने से सगे भाई-बहन की मौत

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में तेज आंधी-तूफान के दौरान ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार गांव में मंगलवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर पर ताड़ का पेड़ गिरने से सगे भाई-बहन की दबकर मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

मृतकों की पहचान खरार गांव निवासी मुकेश राम के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और 10 वर्षीय पुत्री स्मृति कुमारी के रूप में हुई है.

आंधी के दौरान घर पर गिरा पेड़

बताया जा रहा है कि मुकेश राम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ झोपड़ीनुमा घर में सोए हुए थे. रात करीब दो बजे तेज आंधी और तूफान के दौरान घर के बगल में खड़ा ताड़ का पेड़ आधा टूटकर सीधे घर पर गिर पड़ा.

हादसे में आदित्य कुमार और स्मृति कुमारी पेड़ के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

परिवार के अन्य सदस्य भी घायल

हादसे में सृष्टि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर में चोट आई है. वहीं मृतक बच्चों के पिता मुकेश राम का हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि उनके हाथ में कई टांके लगाए गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

गांव में पसरा मातम, कई घरों को भी नुकसान

एक ही परिवार के सगे भाई-बहन की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में दर्जनों पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए हैं. कई घरों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >