बीआरएबीयू : स्नातक तृतीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा 10 से

बीआरएबीयू : स्नातक तृतीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा 10 से

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने स्नातक तृतीय खंड (सत्र 22-25) के छात्रों के लिए अच्छी खबर दी है. तृतीय खंड की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 से 18 सितंबर तक आयोजित की जायेंगी. विवि ने इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किये हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेज अपने स्तर पर ही इन परीक्षाओं का आयोजन करेंगे. वे अपने शिक्षकों को आंतरिक परीक्षक के रूप में नियुक्त कर सकते हैं, या फिर यदि किसी विषय के शिक्षक कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं, तो निकटतम महाविद्यालय के शिक्षकों को बाहरी परीक्षक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है.

संगीत की परीक्षा के लिए दो विशेष केंद्र

एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर: यहां मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर व पूर्वी चंपारण जिले के कॉलेजों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी

पं. उगम पांडेय महाविद्यालय, मोतिहारी: यह केंद्र पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण के कॉलेजों के लिए बनाया गया है.

अंक जमा करने की समय सीमा

सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक परीक्षा समाप्त होने के तीन दिन के भीतर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में सीलबंद लिफाफे में जमा करा दें. साथ ही, अंकों की सूची संबंधित इमेल से भी भेजनी होगी, ताकि परिणाम जारी करने में कोई देरी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >