बीआरएबीयू : कड़ी सुरक्षा में आज सात केंद्रों पर होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

बीआरएबीयू : कड़ी सुरक्षा में आज सात केंद्रों पर होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मंगलवार को पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) का आयोजन कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सख्ती बरती है, जिसमें कड़ा ड्रेस कोड और वीक्षण कार्य के लिए विशेष नियम शामिल है. सोमवार को कुलपति प्रो. डीसी राय के नेतृत्व में अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया. पैट के नोडल प्रो. बीएस राय ने स्पष्ट किया कि विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. विश्वविद्यालय के दो केंद्र पुराने परीक्षा भवन और नये परीक्षा भवन के साथ-साथ एलएस कॉलेज केंद्र पर विशेष निगरानी और बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है. केंद्रों के भीतर केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. एक बार केंद्र के भीतर प्रवेश करने के बाद, परीक्षार्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे. 25 विषयों में 891 सीटों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट होगा. जिसमें हिंदी में सबसे अधिक 283 सीट तो समाजशास्त्र में सबसे कम एक सीट है.

— परीक्षा के लिए सख्त नियम और ड्रेस कोड

– ड्रेस कोड: परीक्षार्थी फुल शर्ट या टी-शर्ट, जूता-मोजा और बेल्ट पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे. उन्हें केवल हल्के रंग के आधे बाजू के कपड़े पहनने की अनुमति होगी.

– प्रवेश समय: परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके लिए सात केंद्र बनाए गए हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा. सुबह 9 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 बजकर 15 मिनट के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा.

– अनिवार्य दस्तावेज: एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है.

– इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है. परीक्षार्थी अपने साथ केवल पारदर्शी बोतल ही ले जा सकेंगे.

– ओएमआर शीट पर सख्ती: ओएमआर आंसर शीट पर किसी भी प्रकार का चिन्ह, रेखांकन या अंकन करना मना है. ऐसा करते पकड़े जाने पर उम्मीदवार को तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा.

सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी विश्वविद्यालय ने कड़े कदम उठाए है.

वीक्षण कार्य: परीक्षा में केवल अंगीभूत कॉलेजों के नियमित शिक्षक ही वीक्षण का कार्य करेंगे. अतिथि शिक्षक, थर्ड ग्रेड या संविदा आधारित अन्य रिसोर्स पर्सन को वीक्षण कार्य की अनुमति नहीं होगी.

दो पालियों में परीक्षा

पहली पाली: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 1.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक

—- परीक्षा केंद्र

परीक्षा भवन ओल्ड

परीक्षा भवन न्यू

एलएस कॉलेज

आरबीबीएम कालेज

नीतीश्वर कालेज

रामेश्वर कालेज

एलएन मिश्र कालेज आफ बिजनेस मैनेजमेंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >