BRABU: विवि में कर्मचारियाें की नियुक्ति और प्रोमोशन पर ऑडिट टीम की आपत्ति, मांगा रिकॉर्ड

BRABU: मुजफ्फरपुर स्थित बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति, स्थायीकरण और प्रोमोशन की प्रक्रिया पर ऑडिट टीम ने आपत्ति जताई है. अब इसको लेकर टीम ने लाभ लेने वाले कर्मियाें का सर्विस बुक सहित अन्य कागजात जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…

BRABU: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में ऑडिट टीम की ओर से अलग-अलग मामलों आपत्ति के बाद हलचल तेज हो गयी है. प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) बिहार ने विश्वविद्यालय काे पत्र भेजकर संबंधित डाॅक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने काे कहा है, ताकि ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जा सके. जिसमें कई कर्मचारियाें की नियुक्ति के साथ ही स्थायीकरण और पदाेन्नति पर ऑडिट टीम ने आपत्ति जतायी है. पिछले कुछ वर्षाें में पदाेन्नति का लाभ लेने वाले कर्मियाें का सर्विस बुक सहित अन्य कागजात जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. पिछले महीने पटना की ऑडिट टीम विश्वविद्यालय आयी थी. इस दाैरान कर्मचारियाें की नियुक्ति व पदाेन्नति के साथ ही अन्य कई विभागाें से भी रिकाॅर्ड नहीं मिले थे. ऑडिट टीम ने कर्मचारियाें की नियुक्ति और पदाेन्नति से संबंधित रिकाॅर्ड की जांच की. वहीं पदाेन्नति का लाभ लेने वाले कर्मियाें की सूची के साथ ही नियुक्ति व पदाेन्नति आदेश व सर्विस बुक की काॅपी मांगी है. प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल ने विश्वविद्यालय के अंगीभूत काॅलेजाें में प्राचार्याें की नियुक्ति से संबंधित रिकाॅर्ड उपलब्ध कराने काे भी कहा है. काॅलेजाें में प्रिंसिपल की नियुक्ति और अवधि विस्तार से संबंधित अभिलेख मांगा गया है. इसके साथ ही काॅलेजाें में 5 साल से अधिक अवधि से कार्यरत प्राचार्याें की सूची भी मांगी गई है.

हॉस्टल के बारे में ऑडिट टीम ने मांगी जानकारी

ऑडिट टीम ने विश्वविद्यालय के हाॅस्टल और क्वार्टर के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने काे कहा है. हाॅस्टल और क्वार्टर की सूची के साथ यह पूछा गया है कि कितने हाॅस्टल और क्वार्टर पर अवैध रूप से बाहरी लाेगाें का कब्जा है. यदि कब्जा है, ताे उसे खाली कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गयी. इसके साथ ही मार्च 2022 से दिसंबर 2024 तक कितने छात्राें और कर्मियाें काे हाॅस्टल व क्वार्टर आवंटित किया गया है. उनके नाम के साथ आवंटित हाॅस्टल और क्वार्टर की जानकारी मांगी गयी है.

नामांकन और फी का रिकाॅर्ड भी मांगा

ऑडिट टीम ने विश्वविद्यालय से पिछले तीन सत्र में हुए नामांकन के साथ ही फी का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है. जिसमें शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 व 2024-25 का रिकाॅर्ड की मांग की गयी है. जिसमें फी का भी आंकड़ा देना है. ऑडिट टीम ने इसके लिए विश्वविद्यालय काे फाॅर्मेट भी उपलब्ध कराया है, जिसे भरकर भेजना है.

ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >