गुम युवती का शव बागमती की पुरानी धारा से बरामद

गुम युवती का शव बागमती की पुरानी धारा से बरामद

मीनापुर. सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव से सोमवार को गुम युवती का शव बागमती की पुरानी धारा से बरामद किया गया है. युवती की शिनाख्त मधेयपुर गांव के मो मो मोकिम की पुत्री अंतरा खातून (19) के रूप मे हुई है. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि युवती के पिता मो मोकिम ने सोमवार को सिवाइपट्टी थाना में बच्ची की गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कहा था कि उनकी बच्ची घर से बोलकर आयी थी कि बाजार पर जा रहे हैं. किंतु अभी तक नहीं लौटी. हालांकि उन्होंने किसी पर नामजद एफआईआर नहीं कराया है. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि बच्ची बहुत गुस्से में घर से बाहर निकली थी. मंगलवार की सुबह उसका शव मधेयपुर के बागमती की पुरानी धारा से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >