मुजफ्फरपुर में भैंस बिक्री के 1.10 लाख रुपये छीनने वाला दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बोचहां थाना क्षेत्र में भैंस बेचने के बाद 1.10 लाख रुपये लूटने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Money Snatching Case: मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव में रंगदारी और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भैंस बिक्री के 1.10 लाख रुपये छीनने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोपी जितेंद्र साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपनी भैंस बेचकर रुपये लेकर घर लौट रहा था. रास्ते में मैदापुर निवासी जितेंद्र साह समेत करीब एक दर्जन लोग नशे की हालत में मिले और रुपये छीनने की नीयत से विवाद शुरू कर दिया. पीड़ित ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे.

थानाध्यक्ष का बयान: अन्य आरोपियों पर कस रहा शिकंजा

मामले की जांच कर रही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया. बोचहां थाने में पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट और रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrabhushan kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >