16 साल से समाजसेवा में सक्रिय सुनील गुप्ता को मिली भाजपा पताही मंडल की कमान

सुनील कुमार गुप्ता को भाजपा पताही नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. 16 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय गुप्ता ने पार्टी हित में बेहतर काम करने का भरोसा दिलाया है. स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

मुजफ्फरपुर: भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता को पताही नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन की घोषणा के साथ उन्हें पताही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी से संबंधित पत्र भी जारी किया गया.

मनोनयन के बाद सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि वह पार्टी हित में उम्मीद से बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे. उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

16 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं सुनील गुप्ता

सुनील कुमार गुप्ता मझौली खेतल पंचायत में पूर्व उपमुखिया के पद पर भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह मझौली खेतल विकास मंच के अध्यक्ष के तौर पर पिछले 16 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इसी सामाजिक सक्रियता के बीच अब उन्हें भाजपा पताही नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है.

इन लोगों ने दी बधाई

सुनील कुमार गुप्ता के मनोनयन पर बधाई देने वालों में मुखिया पति संजय पासवान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार पिंकू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद अफरीदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा नेता हरे राम मिश्रा, जेपी त्रिवेदी, बद्री ठाकुर, मनोरमा पासवान, वार्ड सदस्य राजेश नारायण तिवारी, विरंजन कुमार, राजेंद्र राम, राजकुमार पासवान, राहुल सोनी, संजय दुबे, रामप्रवेश जी और सनी गौतम सहित अन्य लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर SSB ASI विकास कुमार सस्पेंड, दिल्ली-लखनऊ की 3 महिला इंफ्लुएंसर्स के आरोपों के बाद जांच शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >