बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों से की मारपीट व लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार

बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों से की मारपीट व लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र में दरभंगा पुरानी सड़क के न्यू मार्केट बोचहाँ में सोमवार रात दो युवकों के साथ बाइक सवार पांच अपराधियों ने मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ितों की पहचान कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के मनभीतर गांव निवासी देवा सहनी के पुत्र सुभाष कुमार और मनोज पासवान के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई. दोनों घर से भोजन लेकर अस्पताल जा रहे थे. दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर लूटपाट की. रोहित का मोबाइल, सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट लिया गया. हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि चार बाइक लेकर फरार हो गए. पकड़े गए अपराधी की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के दहिला पटशामा गांव निवासी जीतेंद्र राय के पुत्र तुषार कुमार के रूप में हुई. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घायल युवकों को बोचहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां रोहित की गंभीर हालत के कारण उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >