अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार नहर में गिरा, मौत

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार नहर में गिरा, मौत

प्रतिनिधि, मड़वन

करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड में पकड़ी स्थित तिरहुत पुल नहर से शनिवार की देर रात एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया़ घटना करीब 12 बजे रात में हुई़ किसी वाहन के धक्के से युवक के नदी में गिरने की आशंका है़ पुलिस ने बाइक के डिटेल के आधार पर युवक की पहचान की गयी है़

प्रभारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि युवक पूजा-पाठ कराने का काम करता था़ उसकी बाइक पर दान में दिये हुए कपड़ा, खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामान था़ देखने से लगता है कि वह मुजफ्फरपुर से श्राद्धकर्म करवाकर घर लौट रहा था, इसी क्रम में किसी वाहन के धक्के से वह तिरहुत नहर में गिर गया होगा़ वहीं बाइक पर घसीटाने का निशान भी था़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ दोपहर बाद रविवार दोपहर बाद शव की पहचान बाइक के डिटेल के आधार पर हुई़ उसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी़ मृत युवक की पहचान कथैया थाना क्षेत्र के वार्ड-11 विशुनपुर गंगा बथनाहा निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है़ प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए ले गये़ आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >