घर के 500 मीटर दूर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

तुर्की थाना के दरियापुर कफेन में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. हादसे में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना के दरियापुर कफेन में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. हादसे में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची तुर्की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि दरियापुर कफेन गांव निवासी मलखान सिंह का पुत्र 32 वर्षीय अवनीश कुमार अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान घर से महज पांच सौ मीटर पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों में चीत्कार मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >