पेड़ से टकरायी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

सकरा़ प्रखंड के गोवर्धनपुर विद्यालय के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी़ इस घटना में बाइक सवार व बगाही गांव निवासी मो जिसान (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

गोवर्धनपुर विद्यालय के पास हुआ हादसा, जख्मी अस्पताल में भर्ती सकरा़ प्रखंड के गोवर्धनपुर विद्यालय के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी़ इस घटना में बाइक सवार व बगाही गांव निवासी मो जिसान (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरा सवार मो अरमान (16) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों को सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया, जहं चिकित्सक ने जिसान को मृत घोषित कर दिया. वहीं अरमान का इलाज किया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे सकरा वाजिद पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी एवं घायल को इलाज की जानकारी ली. मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया एवं अंतिम संस्कार कर दिया. बताया गया कि दोनों बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >