बिहार संपर्क क्रांति का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी राहत

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकेगी। 19 अगस्त से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें ट्रेन का नया समय और पूरी जानकारी यहाँ।

Karpoori Gram Stoppage: पूर्व मध्य रेल ने रेल यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 12565/12566 दरभंगा-नयी दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी. इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों और दैनिक सफर करने वाले लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है.

सीपीआरओ ने दी आधिकारिक जानकारी

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र के अनुसार, यात्रियों की मांग और उनकी सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है. अब इस क्षेत्र के लोगों को बिहार संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेन पकड़ने के लिए अनावश्यक रूप से समस्तीपुर जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा.

ट्रेन का नया समय और ठहराव विवरण

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों दिशाओं में ठहराव की समय-सारणी इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • गाड़ी सं. 12565 (दरभंगा-नयी दिल्ली): यह ट्रेन 19 अगस्त से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 09:41 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 09:43 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी.
  • गाड़ी सं. 12566 (नयी दिल्ली-दरभंगा): वापसी में नयी दिल्ली से आने वाली यह ट्रेन 20 अगस्त से सुबह 07:33 बजे कर्पूरी ग्राम पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 07:35 बजे दरभंगा की ओर प्रस्थान करेगी.

स्थानीय यात्रियों और कारोबारियों को सीधा लाभ

कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव मिलने से स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने या वहां से लौटने वाले यात्रियों का समय और अतिरिक्त खर्च बचेगा. क्षेत्रवासियों ने रेल प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में 17 अगस्त से शुरू होगी पेपरलेस रजिस्ट्री, जानें डिजिटल व्यवस्था से क्या-क्या बदल जाएगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >