Bihar Police Exam: GS के आसान सवालों ने अभ्यर्थियों को दी राहत, विज्ञान और पॉलिटी के कुछ प्रश्नों ने उलझाया

सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में मुजफ्फरपुर के 26 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. जीएस के आसान सवालों ने जहां अभ्यर्थियों को राहत दी, वहीं विज्ञान और राजनीति के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Bihar Police Exam: मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को 26 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया. दाेपहर 12 से दो बजे तक यह परीक्षा हुई. इसको लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था. परीक्षा में शामिल हाेने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के साथ ही झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे.

दो घंटे में 100 प्रश्नों का देना था जवाब

हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक, अर्थशास्त्र) विज्ञान (भौतिकी,रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय से प्रश्न पूछे गये. दो घंटे में कुल 100 प्रश्नों का उत्तर देना था. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था.

जीएस के प्रश्न आसान थे

बीबी कॉलेजिएट केंद्र पर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियाें ने बताया कि जीएस के प्रश्न आसान थे. विज्ञान, गणित और के कुछ प्रश्नों ने उन्हें परेशान किया. गणित के फॉर्मूला बेस्ड प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझ गये. बेतिया से पहुंची अभ्यर्थी अन्नु कुमारी ने बताया कि प्रश्नों का स्तर माइल्ड टू मॉडरेट था. एनसीइआरटी से अधिकतर प्रश्न पूछे गये थे. गोपालगंज से पहुंचे अभ्यर्थी पीयूष राज ने बताया कि बिहार स्पेशल से प्रश्न पूछे गये थे. 10वीं स्तर के प्रश्न थे जो आसानी से हल हो गये.

ये भी पढ़ें: सहरसा में प्रेम प्रसंग में हुई मां-बेटी की हत्या, प्रेमी ने अफेयर के शक में भाई के साथ मिलकर किया मर्डर

कई बार पढ़ने के बाद भी नहीं समझ आए कई प्रश्न

पूर्णिया से पहुंचे अमित कुमार ने बताया कि अर्थशास्त्र के कुछ प्रश्नों का विकल्प काफी लंबा था. कई बार पढ़ने के बाद वह समझ आया, तबतक काफी समय बीत गया. बताया कि जनगणना से दो प्रश्न थे. इसके अतिरिक्त हिंदी-अंग्रेजी से 5-5 पूछे गये थे. इसका स्तर सामान्य था. बता दें कि परीक्षा में करीब 15 हजार अभ्यर्थी विभिन्न केंद्रों पर शामिल हुए.

ये वीडियो भी देखें:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >