Bihar News: मुजफ्फरपुर में डीजे पर डांस के दौरान युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में डीजे पर डांस करने के दौरान हथियार लहराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में डीजे पर डांस करने के दौरान हथियार लहराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण SP विद्या सागर ने हथौड़ी थानेदार मो. आलम को जांच का आदेश दिया है.

ग्रामीण SP ने जांच का आदेश दिया

इस मामले में ग्रामीण SP ने कहा है कि वायरल वीडियो में जो भी युवक दिख रहा है वह औराई, कटरा, बोचहां या किसी और थाना क्षेत्र का रहने वाला है, उसको चिन्हित कर उस पर कार्रवाई करें. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 26 सेकंड का है. इसमें डीजे पर दर्जनों लड़के रंग-बिरंगी लाइट के बीच में डांस कर रहे हैं.

ये भी पढ़े: छठ के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, RPF को संभालनी पड़ी स्थिति

युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

डांस करने वाले लड़कों के बीच में शामिल एक युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहा है. उसको लहरा रहा है. कट्टा के साथ एक और युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक ब्लू जिंस व सफेद रंग का टी- शर्ट पहने हुआ है. वह अपने हाथ में कट्टा रखे है. यह भी वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दोनों वायरल वीडियो की जांच में पुलिस टीम जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >