Bihar News: मरा हुआ व्यक्ति कर रहा बिजली चोरी! खबर पढ़कर घूम जाएगा माथा

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी करने का आरोप है. उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया है. साथ ही 74 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बिजली चोरी के मामले में चंदवारा सेक्शन के जूनियर इंजीनियर ने जीवित व्यक्ति को मृत बता कर उस पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है. लकड़ीढाही आनंद बाग के अंकित ने अर्बन- 1 डिवीजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता विजय कुमार से मिलकर इसकी शिकायत की है. वही जेई सूरज कुमार ने कहा कि उनके पास युवक की वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें उसने बताया है कि बिजली कनेक्शन उनके पिता के नाम से है, जो मृत हैं. 

अंकित ने क्या बताया?

अंकित ने बताया उसके पिता राजेश चौधरी मोतीझील स्थित कपड़ा दुकान में काम करते हैं. बीते 24 जनवरी को बिजली विभाग की छापेमारी टीम घर पर पहुंची. टीम ने दावा किया कि सर्विस वायर से एलटी लाइन में टोंका फंसाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जांच के क्रम में टोंका लगे तार को हटा लिया गया. घर में प्रवेश करने का विरोध किया गया. 25 जनवरी को एफआइआर दर्ज की गयी, जिसमें 74 हजार 328 रुपए का जुर्माना किया गया. अंकित का आरोप है कि वह कम खपत के बावजूद अधिक जुर्माना लगाने पर साक्ष्य लेकर जेई के पास गया तो जेई ने उससे 30 हजार रुपए घूस मांगा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जगहों पर 2 बजे तक बंद थी बिजली

इसके साथ ही जिले के खबड़ा व भगवानपुर पावर सब स्टेशन की बिजली पेड़ों की छंटायी व अन्य मेंटेनेंस के काम को लेकर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रही. इस कारण खबड़ा, मझौलिया, गोरबसही, भगवानपुर, बीबीगंज, आनंदपुर, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आइजी कॉलोनी, साकेतपुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी, अल्कापुरी, यादव नगर, बजरंगपूरम, प्रभात तारा स्नेक हॉस्पीटल रोड, पताही हरी, पताही रूप, फर्दोगोला, लक्ष्मी नगर, सहजानंद, डुमरी, चाणक्य विहार कॉलोनी, गोबरसही आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित थी. साथ ही बियाडा फेज वन और नारायणपुर पुराने फीडर की बिजली मिटरिंग यूनिट लगाने को लेकर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद थी. इस कारण बियाडा मह नगर, दिघरा, नाराणपुर, फेज टू आदि की बिजली बाधित रही.

ALSO READ: Muzaffarpur News: कई पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई, बीते एक सप्ताह से कर रहे थे हड़ताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >