Bihar News: नेपाल से लक्जरी कार के तहखाना में छिपाकर ला रहा 10 किलो गांजा जब्त, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Bihar News: अहियापुर थाने की पुलिस ने झपहा ओवरब्रिज के समीप की कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा जब्त किया है. मुजफ्फरपुर में कहां गांजा की डिलिवरी देनी थी इसके बारे में पूछताछ की जा रही है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर. नेपाल से लक्जरी कार में छिपाकर कर ला रहा 10 किलो गांजा के साथ तीन धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. अहियापुर थाने की पुलिस ने झपहा ओवरब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर यह कार्रवाई की गयी है. पकड़े गए तीनों शातिर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भुतही व परसा गांव के रहने वाले हैं. इनमें से दो नाबालिग है. एक की उम्र 16 व दूसरा 17 साल का है. वहीं, तीसरा शातिर 22 वर्षीय मो. नुरुद्दीन आलम है. पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने लायी है. मुजफ्फरपुर में कहां गांजा की डिलिवरी देनी थी इसके बारे में पूछताछ की जा रही है. गांजा बरामदगी को लेकर देर शाम तक अहियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी की कवायद जारी थी.

कैसे पकड़ा गया गांजा

सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि देल्ही नंबर की कार से गांजा की खेप मुजफ्फरपुर लाया जा रहा है. यह खेप नेपाल से आ रही है. सूचना के आलोक में झपहा ओवरब्रिज के समीप टीओपी के पास वाहन चेकिंग लगाया. इस बीच कार सीतामढ़ी की ओर से आता हुआ दिखा. पुलिस टीम ने कार को रोका तो उसमें दो लोग पीछे व एक आगे बैठा हुआ था. तलाशी लेने पर ऊपर में कुछ नहीं मिला. लेकिन, पुलिस टीम ने जब चेचिस के नीचे तलाशी ली तो पता चला कि एक तहखाना बना हुआ है. उसके अंदर हाथ दिया तो उसमें गांजा का पैकेट रखा हुआ था. कार से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया.

नेपाल से ड्रग्स मांगवाने में नाबालिग पैडलर का किया जा रहा इस्तेमाल

नेपाल से जो ड्रग्स (स्मैक, चरस, ब्राउन शुगर, गांजा) मंगवाया जा रहा है. उसको लाने में नाबालिग पैडलर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ताकि पकड़े जाने पर उनको लंबे समय तक जेल में नहीं रहना पड़े. गांजा के साथ झपहां में पकड़े गए तीन में से दो पैडलर नाबालिग है. सिटी एसपी ने बताया कि इससे पहले अहियापुर में जो लक्जरी कार से 80 किलो गांजा पकड़ा गया था. वह खेप इसी गिरोह के द्वारा भेजा गया था.

Also Read: Bihar News: कटिहार में आदिवासी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

जिले के एक दर्जन से अधिक धंधेबाज पुलिस के रडार पर

अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पकड़ाये तीनों धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि मुजफ्फरपुर में पहुंचने के बाद गांजा की खेप को जीरोमाइल के एक धंधेबाज को देना था. वहां से फिर, छोटे- छोटे टुकड़ों में पैकेट को बांट कर धंधेबाजों को सप्लाई करना था. उन धंधेबाजों को चिन्हित करके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >