पति संग सामान खरीदने गोपालगंज आयी महिला बस स्टैंड से अगवा, होश आया तो...

नेपाल से पति के लौटने के बाद बिहार के गोपालगंज आयी मोतिहारी की महिला को बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया. पीड़ित महिला को तीन अज्ञात युवकों ने अगवा करने के बाद मुजफ्फरपुर में ले जाकर फेंक दिया. मुजफ्फरपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. महिला ने होश में आने के बाद डाक के जरिये नगर थाने को आवेदन भेजकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

गोपालगंज : नेपाल से पति के लौटने के बाद बिहार के गोपालगंज आयी मोतिहारी की महिला को बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया. पीड़ित महिला को तीन अज्ञात युवकों ने अगवा करने के बाद मुजफ्फरपुर में ले जाकर फेंक दिया. मुजफ्फरपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. महिला ने होश में आने के बाद डाक के जरिये नगर थाने को आवेदन भेजकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी

मोतिहारी के कल्याणपुर थाने के बहुआरा गांव निवासी रिना कुमारी ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी केसरिया निवासी मंजय प्रसाद के साथ प्रेम-प्रसंग में हो गयी. शादी के बाद से दोनों नेपाल में रहने लगे. बीते फरवरी माह में मोतिहारी आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स खरीदने के लिए दोनों गोपालगंज आये थे. नगर थाने के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के पास मंजय प्रसाद सामान खरीद रहा था, इसी बीच उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया.

अपहरण के अगले दिन बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर में मिली महिला

मामले में पीड़ित पति ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. अपहरण के अगले दिन महिला बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर में मिली. इस घटना के बाद डाक के जरिये थाने में आवेदन भेजी. पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. नगर इंस्पेक्टर प्रशांत राय का कहना है कि पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी है.

शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, केस दर्ज

वहीं, भोरे थाना क्षेत्र के अमही गांव से एक किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया. मामले में अपहृता की मां के बयान पर दिल्ली के एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि किशोरी बैंक से रुपये निकालने गयी थी. इसी दौरान रास्ते में मौजूद दिल्ली के मोती नगर निवासी विशाल कुमार श्रीवास्तव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: बिहार के गोपालगंज में कोरोना मरीज मिलने पर मार्केट सील, बस स्टैंड के समीप पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >