Bihar Land News: भूमि सर्वेक्षण 2024 पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलाधिकारियों को दिया गया निर्देश

Bihar Land News: भूमि सर्वेक्षण 2024 में डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटी में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जारी रखने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Land News: बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण 2024 में डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जमाबंदी में त्रुटियों के निवारण के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जारी रखें. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की इस पहल से जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ऑफलाइन आवेदन से जमाबंदी में सुधार कर सकते हैं 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी कि प्रमंडलीय आयुक्तों और सभी जिलों के लिए जिलाधिकारियों को जमाबंदी में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन जारी रखने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने परिमार्जन प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध न होने तक यह सुविधा जारी रखने की योजना बनाई है. मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसको लेकर कहा कि इस प्रक्रिया के तहत जमीन मालिक ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से अपनी जमाबंदी में सुधार करवा सकते हैं.

बिहार का ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नई जमाबंदी में सुधार और प्रविष्टि की प्रक्रिया

डिजिटाइजेशन के दौरान अगर किसी जमाबंदी की प्रविष्टि गलती से किसी अन्य मौजे में हो गई है, तो अंचलाधिकारी खुद या आवेदन मिलने के बाद सही मौजा दर्ज करेंगे. अगर दो या दो से अधिक मौजों की जमाबंदी एक ही मौजा में दर्ज की गई है, तो इसे सुधारने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. भू-अर्जन के मामले में ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है. विभाग के निदेशक ने इस आदेश के तहत सभी समाहर्ताओं को सूचित किया है कि अंचल स्तर से ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने की प्रक्रिया जारी रहे.

ALSO READ: Bihar News: चुनावी साल में बिहार को मिल सकता है बड़ा तोहफा! नीतीश सरकार ने केंद्र को लिखा 32 पन्नों का पत्र

ALSO READ: Muzaffarpur News: जिले में 76 हजार घरों के बिजली कनेक्शन पर लटकी तलवार, रिचार्ज नहीं करा रहे हैं तो पढ़ें यह खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >