Bihar: मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की रेड, वार्ड पार्षद के कई ठिकानों पर छापेमारी

Bihar: मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 41 के पार्षद सह कारोबारी विजय झा के कई ठिकानों पर रेड मारी है. विजय झा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है.

Bihar: मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर गुरुवार अहले सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने वार्ड पार्षद सह कारोबारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह छापेमारी आय से अधिक संपति मामले में की गई है. इस घटना के बाद इलाके के सभी कारोबारियों में हडकंप का माहौल बना हुआ है. इस छापेमारी से बड़े-बड़े कारोबारी की नींद उड़ गयी है. फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 41 के पार्षद सह कारोबारी विजय झा के कई ठिकानों पर रेड मारी है.

कई अहम दस्तावेज मिले

मिली जानकारी के अनुसार, विजय झा के आवास रामबाग मिठनपुरा से लेकर नगर के कल्याणी के करीब विवाह भवन एवं अन्य दफ्तर में छापेमारी चल रही है. इनकम टैक्स विभाग की टीम विजय झा का एनजीओ, ठेकेदारी, ब्याज का धंधा , जमीन कारोबार सहित अन्य चीज की फाइल खंगाल रही है. सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को टैक्स रिटर्न में चोरी के मामले अब तक कई अहम सुराग भी मिले हैं.

Also Read: Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 21 मई को आयेंगे बिहार, सातवें दौरे में करेंगे इन शहरों में रैली

विजय झा से चली रही है पूछताछ

उधर, विजय झा को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रामबाग स्थित आवास से लेकर उनके कल्याणी स्थित कार्यालय पर ले गई है. जहां टीम के अन्य ऑफिसर्स कागजात के बारे में पूछताछ कर रहे हैं. अब देखना होगा कि विजय झा के पास से क्या कुछ इनकम टैक्स विभाग को हाथ लगता है. इससे पहले एक युवती ने ब्याज के पैसे को लेकर विजय झा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. पुलिस अभी उसे केस में जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >